कोडरमा, जनवरी 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर मंगलवार को डोमचांच थाना मुख्य गेट के समीप सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना में उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आमजन की जान सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.