मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तत्वावधान में शुक्रवार को डीटीओ कुमार सतेंद्र यादव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर शहर में अम्ब्रेला मार्च निकाला गया। डीटीओ कार्यालय से मार्च की शुरुआत हुई, जो पुलिस कार्यालय, कंपनीबाग मोड़, कंपनीबाग, कचरी गेट, डीएम आवास मोड़, इमलीचट्टी, सरकारी बस स्टैंड, नगर निगम कार्यालय, स्टेशन, सदर अस्पताल मोड़ होते हुए कंपनीबाग स्थित सिटी पार्क के बाहर समाप्त हुआ। यहां डीटीओ कुमार के अलावा एडीटीओ राजू कुमार, ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी, एमवीआई पार्थ सारथी ने एनसीसी कैडेट और विभिन्न कॉलेज के छात्रों को सड़क जागरूकता के महत्व के बारे में बताया। दुर्घटना होने पर जख्मी को किनती देर में अस्पताल पहुंचाना चाहिए इसकी जानकारी दी। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट से भी कैडेट और छात्र...