लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक करने को नकहा ब्लाक सभागार में सड़क सुरक्षा चौपाल लगाई गई। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ने की। एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने चौपल को सम्बोधित करते हुए बताया कि 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने को कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चौपाल में 120 ग्राम प्रधान व बीडीसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चौपाल में एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने महिलाओ से विशेष अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला अगर चाह ले तो घर का कोई भी सदस्य बिना हेलमेट के घर से बाहर नही निकलेगा। इससे मृत्युदर में भी कमी आएगी। बीडीओ नकहा संगीता यादव ने कहा कि कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने लोगों से नियम पालन ...