सीवान, फरवरी 5 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के सामने सीवान-सिसवन मुख्य पथ पर बुधवार की दोपहर सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर तथा एमएच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में थाने के पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार ने जांच की। जांच के दौरान सड़क पर आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर कागजात एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार ने बताया कि अभियान के तहत विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों की जांच की जा रही है। इसमें ट्रिपल सवारी करने वालों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर खास नजर रखी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को मौके पर ही सख्त हिदायत दी गई, और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.