लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्वेश्वरैया सभागार में 'रोडकास्ट-द वॉयस ऑफ रोड सेफ्टी' का शुभारंभ किया गया। यह अनूठी पहल फ्रीजाइट मीडिया और एनजीओ 'रोड सेफ्टी फर्स्ट' द्वारा संयुक्त रूप से की गई है, जिसका लक्ष्य डिजिटल माध्यमों से युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान फ्रीजाइट मीडिया की सीईओ नेहा सिंह और 'रोड सेफ्टी फर्स्ट' के संस्थापक सुभाष नागपाल ने यातायात नियमों की अनिवार्यता पर जोर दिया। इस अवसर पर बताया गया कि फ्रीजाइट मीडिया का ओटीटी प्लेटफॉर्म अब 'जय हो' के नाम से जाना जाएगा। 'रोडकास्ट' के सभी एपिसोड इसी ऐप पर उपलब्ध होंगे, जबकि इसके मुख्य अंश सोशल मीडिया और यूट्यूब पर प्रसारित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.