बिजनौर, फरवरी 11 -- शकुंतला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में वन डे कैंप का दूसरे दिन सड़क सुरक्षा अभियान के रूप में मनाया गया, जिनमें चाहत, शिल्पी , फरहाना, साहीबा, निशा , मेहविश , मेहरीन , अवधेश , अंजुला और आशीष आदि छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने सड़क पर जाकर बिना हेलमेट के बाइक सवार तथा बिना सीट बेल्ट के कार सवार को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया और हेलमेट तथा सीट बेल्ट को अनिवार्य बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करना अनिवार्य बताया। डॉ. एचजी पाठक ने कहा कि हम सभी को यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा, क्योंकि हम सुरक्षित हैं तो हमारा परिवार भी सुरक्षित है । दीपक सरोहा ने भी अपने विचार रखे। इस कार्...