बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता बबेरु कस्बे के सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय मे छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियम अभियान के तहत जागरूक किया गया। मौखिक एवं स्लोगन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गयी। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की प्रतिज्ञा दिलाई। नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की गई। शिक्षको को सड़क सुरक्षा के सभी नियमों के पालन के लिए सतत अभियान में सहयोगी बनने की बात कही। कहा कि वह कक्षा में भी यह महत्वपूर्ण विषय संपादित कर सकते हैं। कार्यकम के दौरान प्राचार्य डा बृजेश कुमार गुप्ता, सुरेश कुशवाहा सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...