रांची, जनवरी 31 -- रांची। संवाददाता सड़क सुरक्षा सिर्फ सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का साझा दायित्व है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं जागरुकता की कमी और लापरवाही से होती हैं। सड़क सुरक्षा को एक निरंतर अभियान और जन-आंदोलन बनाया जाए। यह बातें परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने शनिवार को रांची के एक निजी होटल में आयोजित परिवहन विभाग द्वारा मनाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में कही। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के आलोक में झारखंड सरकार के परिवहन विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूरे जनवरी माह को राज्य में जीरो फेटलिटी मंथ के रूप में मनाया गया। सेमिनार में राष्ट्रीय विशेषज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.