संतकबीरनगर, मार्च 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बखिरा का वार्ड नं दो शनिचरा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कच्चे मार्ग, टूटी सड़कें चारो तरफ फैली गन्दगी और जाम नाली इस टोले की पहचान बने हैं। मोहल्ले में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। जिसके चलते नागरिकों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मोहल्ले की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। बरसात के मौसम मे जलभराव से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बखिरा नगर पंचायत के शनिचरा के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। यहां के जिम्मेदार वार्ड के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। मोहल्ले की साफ सफाई बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.