संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बखिरा के मेड़रापार (नौरो) मोहल्ला के ग्रामीण सड़क व जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कच्चा मार्ग, वार्ड में चारो तरफ फैली गन्दगी व जाम नाली इस टोले की पहचान बन गई है। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वार्ड की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी वार्ड में फैला रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में जलभराव से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बखिरा नगर पंचायत के मेड़रापार, नौरो के ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.