बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर झिनकूलाल इंटर कॉलेज, बेलवाडाड़ी के पास बीते सोमवार को हादसे में युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण सड़क हादसा मान रही है, लेकिन मृतक के परिजन इसे साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं। मृतक के भाई ने कलवारी थाने में प्रार्थना-पत्र देकर प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता नवनीत पांडेय निवासी डिहुकपुरा उर्फ शुक्लपुरा थाना लालगंज ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई रजनीश पांडेय उर्फ हनी को गत सोमवार की शाम उसके दो दोस्त टहलने के बहाने घर से ले गए थे। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि रजनीश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कई ऐसे तथ्य मिले, जि...