चम्पावत, जुलाई 30 -- नगर पालिका ने सड़क में निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों पर अर्थदंड लगाया गया। संबंधित व्यक्तियों को तत्काल निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए। चम्पावत नगर पालिका ने सार्वजनिक मार्गों पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू की है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश के बाद पालिका ने ये कार्रवाई की है। ईओ भरत त्रिपाठ ने बताया कि पालिका ने दो टीम का गठन कर नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार लोगों को सावर्जनिक स्थल पर रेत, रोड़ी और ईंट डालते हुए पाया गया। जिस पर चारों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें तत्काल निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि सुगम आवागमन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखन...