गोड्डा, नवम्बर 21 -- पोड़ैयाहाट। जमीनदाता ग्रामीणों के साथ वार्ता समझौता के बाद डीबीएल कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य में मनमानी करने को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी दिख रहा है। ग्रामीण कही सर्विस रोड की मांग तो कहीं बरसात की पानी जाने के लिए नाले की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। गुरुवार को हरियाली गांव के ग्रामीणों ने हंसडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग एनएच 133 के बीच कट की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण कार्य को आधे घंटे बंद कर दिया।इसके बाद जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या का आवेदन लेकर मामला को शांत कराया। इस संबंध में अंचल अधिकारी अमित किस्कू ने कहा की सड़क निर्माण कार्य में बाधा की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर शांत कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.