जौनपुर, फरवरी 9 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लहंगपुर अटहनु संपर्क मार्ग के रिपेयरिंग कार्य की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर रविवार को मछलीशहर की सासंद प्रिया सरोज ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को फटकार लगाया और कार्य रोकवा दिया। संपर्क मार्ग रिपेयरिंग का कार्य सांसद के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग करा रहा है। लहंगपुर अटहनु संपर्क मार्ग के रिपेयरिंग का कार्य चार दिन से कराया रहा था जिसकी लंबाई दो किमी है। 18 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत होनी है। ठेकेदार सड़क की रिपेयरिंग का कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढ़ंग से नहीं करा रहा था। इसे देखकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे लेकिन ठेकेदार कार्य बंद नहीं कर रहा था। लोगों ने इसकी सूचना सांसद को दी तो वह मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीणों से बात किया तो लोगों ने बताया कि चार दिन में ही गिट्टी उखड़ ग...