देवघर, मई 5 -- मधुपुर। अंचल के केंदुआटांड़ गांव निवासी प्रभाकर राय, रंजीत राय, गोपाल राय, कमलेश राय ने उनकी रैयती और वन भूमि पर संवेदक द्वारा जबरन नाला और सड़क निर्माण करने की शिकायत उपायुक्त से की है। रैयतों ने कहा है कि मौजा केन्दुआटाड़ 386 दाग नंबर एक वन भूमि कहकर दर्ज है। जमाबंदी रैयत बाबूलाल राय और लखी राय प्रधान के नाम से जमाबंदी जमीन दर्ज है। इस जमीन पर मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत जबरन सड़क और नाला निर्माण संवेदक दिवाकर मंडल द्वारा किया जा रहा है। मना करने पर केस में फंसाने और जान मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। बता दें कि इसके पूर्व बिरंची राय, मधुसूदन राय ने अंचल अधिकारी जामुन रविदास को शिकायत कर गोचर जमीन पर संवेदक द्वारा जबरन अवैध रूप से नाला और सड़क निर्माण की शिकायत की है। अमृता गांव निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.