हरिद्वार, जनवरी 29 -- जिला पंचायत के विकास कार्य एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। ग्राम पंचायत अत्मलपुर बोगला में टाइल वाली सड़क बनी नहीं, मौके पर निर्माण पूरा होने का सूचना पट्ट लगा दिया गया है। इस सूचना पट्ट में प्रदीप के घर से गोगामेड़ी तक टाइल्स वाली सड़क का निर्माण पूरा दर्शाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत कोसों दूर है। मौके पर सड़क गोगामेड़ी तक अधूरी है। कई जगह न टाइल्स बिछाई गई हैं और न ही सड़क का आधार तैयार किया गया है। निर्माण केवल कुछ हिस्सों तक ही सीमित नजर आता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सूचना पट्ट पर निर्माण लागत का उल्लेख नहीं है। जबकि, किसी भी विकास कार्य के बोर्ड पर लागत, स्वीकृत योजना, कार्यावधि और विभाग का नाम अंकित करना अनिवार्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क पूरी बनी ही नहीं, तो उसे कागजों में पूरा दिखाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.