सिमडेगा, दिसम्बर 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। किनबिरा पंचायत के कारी नाला में प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि कारी नाला पर पुल दर्जनों गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नाला उफान पर होने के कारण बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और किसानों को बाजार तक अपनी उपज ले जाना बेहद कठिन हो जाता था। महागठबंधन की सरकार का उद्देश्य शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी समान रूप से विकास पहुंचाना है और सड़क-पुल जैसी आधारभूत संरचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। सरकार जनता की जरूरतों को समझते हुए योजनाएं बना रही है और विकास कार्यों की निगरानी स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.