एटा, मई 30 -- शुक्रवार की सुबह सड़क पर करते समय एक अधेड़ को किसी वाहन ने कुचल दिया। उसका सिर क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराने की कोशिश की है। शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं दूसरी घटना हाइवे पर हुई। एक कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। इसमें सवार तीन युवकों को भर्ती कराया गया। यह नशे में बताए गए हैं। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली तहसील के पास एक अधेड खून से लथपथ पड़ा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने वहां जाकर देखा तो उसके सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि वह रात में भी बाजार में घूमते हुए देखा गया था। नशे की हालात में था। सुबह के समय किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.