रुद्रपुर, अगस्त 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्राम जाफरपुर के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को कार से उड़ा दिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि कार को कोई पुलिसकर्मी ही चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप वार्ड तीन निवासी 70 वर्षीय मनोरंजन सरकार पुत्र राजेन्द्र धार्मिक आयोजनों में पूजा-पाठ का काम किया करते थे। रविवार सुबह वह किसी काम से अपने दोपहिया वाहन से दिनेशपुर गए थे। लौटते समय उन्होंने ग्राम जाफरपुर के पास सड़क किनारे वाहन खड़ा किया और सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगे। इसी दौरान गदरपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर दूर डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.