नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। एमएस पार्क इलाके में तीन स्कूटीसवार लड़कों ने सड़क पार कर रहे 63 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग मौके पर गिरकर बेहोश हो गए और काफी खून भी बह गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल पहुंचाया जहां हालत संतोषजनक न होने पर परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल चले गए। फिलहाल पीड़ित का उपचार किया जा रहा है। हालत में सुधार होने पर शनिवार को पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित चंदरभान सिंह परिवार के साथ डी-23, ज्योति नगर, लोनी रोड, शाहदरा में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। छह मार्च को दोपहर करीब तीन बजे वह चंदरलोक कॉलोनी से सड़क पार करके हरदेवपुरी की तरफ जाने के लिए पीड़ित सड़क पार कर रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.