गंगापार, जनवरी 19 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव में चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहा बुजुर्ग अनियंत्रित ई रिक्शा की चपेट में आ गया। हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया जबकि ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस घायल बुजुर्ग व चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव निवासी 65 वर्षीय मो. इलियास प्रतिदिन की तरह चाय पीने सड़क के दूसरी तरफ जा रहा था। सड़क पार करते समय प्रयागराज से हंडिया की तरफ जा रहे अनियंत्रित ई रिक्शा की चपेट में आ गए। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक राकेश घायल हो गया। सूचना पर मौ...