कानपुर, मार्च 21 -- सचेंडी। नेशनल हाईवे पर चकरपुर गांव सर्विस रोड कट के पास सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और अधेड़ दोनों की मौत हो गई। बिल्हौर के जयप्रकाश नगर निवासी 40 वर्षीय मनमोहन यादव उर्फ पिंटू लोडर से आलू लेकर चकरपुर मंडी आए थे। शुक्रवार देर शाम वह मंडी से निकल कर हाईवे पार कर सर्विस रोड कट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसान नगर से भौंती की ओर जा रहे बाइक सवार पनकी गंगागंज निवासी सुंदरम उर्फ शुभम चौहान ने बाइक से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मनमोहन उछल कर सड़क पर जा गिरे, जबकि सुंदरम बाइक से घसीटते हुए अलग जा गिरा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही मौत हो गई। सुंदरम ने हेलमेट नहीं लगाया था। सुंदरम के बड़े भाई अभय चौहान ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.