सीवान, मई 4 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना मुख्यालय बाजार के समीप एन एच 331 पर भगवानपुर में शुक्रवार की रात बाइक चालक के नियंत्रण खो देने से सड़क पार कर रही एक महिला बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। वहीं इस दुर्घटना में बाइक चालक भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी पहुंचाया गया। दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला भगवानपुर गांव के आजाद आलम की पत्नी सलमा बेगम बताई जाती है। वहीं जख्मी बाइक चालक सारण जिले के कोपा सम्हौता निवासी मुद्रिका मांझी का पुत्र सुरेश मांझी बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.