फिरोजाबाद, जनवरी 12 -- नगला खंगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क पार करते समय कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव भदान निवासी 55 वर्षीय कमला देवी पत्नी हुकुम सिंह रविवार सुबह अपनी बेटी द्रोपदी के साथ शिकोहाबाद आई हुई थी। देर शाम वह ऑटो से वापस जा रही थी। उखरेंड के पास ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान अज्ञात कार ने उसमें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर चालक कार लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.