मेरठ, जून 7 -- कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में सरधना रोड पर स्टंटबाजी से रोकने पर बाइक सवार युवकों ने खतौली डिपो की बस के चालक-परिचालक पर हमला किया। चालक को गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल को अस्पताल भर्ती कराया। कुरुक्षेत्र निवासी अंकित कुमार खतौली डिपो की बस पर चालक है। अपने साथी परिचालक दीपक शर्मा निवासी अलीगढ़ के साथ अंकित शनिवार को इटावा से बस लेकर शामली जा रहा था। कंकरखेड़ा इलाके में सरधना रोड पर दोपहर दो बजे कुछ बाइक सवार युवक स्टंटबाजी कर रहे थे। इस दौरान बाइक रोडवेज बस के नीचे आने से बच गई। इसके बाद रोडवेज चालक ने बाइक रुकवा ली। बताया कि इस तरह से स्टंट करोगे तो किसी वाहन से दुर्घटना हो जाएगी। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने मिलकर चालक अंकित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.