चंदौली, मार्च 18 -- पीडीडीयू नगर/सकलडीहा, हिटी। जिले में शांति एवं सुरक्षा के साथ ही सड़कों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सोमवार की शाम पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई। साथ ही सड़कों और पटरियों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इससे मनबढ़ों और वाहन चालकों में खलबली मची रही। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली और सकलडीहा पुलिस ने नगर और कस्बे के विभिन्न तिराहे और रेलवे क्रासिंग पर जांच अभियान चलाया। सीओ आशुतोष और कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने सहयोगियों के साथ नगर में चक्रमण किया। इस दौरान संदिग्धों, युवकों और बिना वजह घूमने वालों से पूछताछ की गई। वहीं सकलडीहा में दर्जनों वाहनों को रोककर पूछताछ कर लाइसेंस आदि को चेक किया गया। दुकानों के सामने खड़ी होने वाली वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.