मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन तहसील अंतर्गत रसूलपुर बाजार में शाम के समय छुट्टा पशुओं का जमावड़ा हो जाता है। यह पशु अक्सर आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इस समस्या के बाबत स्थानीय लोगों ने ऐसे छुट्टा पशुओं को पकड़कर दरगाह स्थित पशु आश्रय केन्द्र में भेजने की मांग किया है। स्थानीय निवासी अशोक प्रताप और मोहन ने बताया कि छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के लिए सरकार जगह-जगह पशु आश्रय का संचालन कर रही है। इसके बावजूद सड़कों के साथ ही खेतों में इस समय छुट्टा पशु देखने को मिल जा रहे हैं। प्रतिदिन शाम होते ही रसूलपुर बाजार में छुट्टा पशु जमा हो जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विगत शनिवार की शाम दो पशु आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते इनके बीच मल्ल युद्ध ...