नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- विपक्ष के अलावा कई मुस्लिम संगठनों ने वक्फ कानून के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बंगाल चैप्टर के प्रमुख सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कोलकाता में कम से कम 50 जगहों पर 10-10 हजार मुसलमानों को बैठा देंगे। उन्होंने कहा कि 2 हजार लोगों का समूह ट्रैफिक को रोक देगा और वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा, हम सड़क पर बैठकर मुरमुरे और मिठाई खाएंगे। कोलकाता के रामलीला मैदान में सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा, किसी को परेशान करना हमारे कार्यक्रम का मकसद नहीं है। उन्होंने कहा, मैं पुलिस के सामने अप्रिय घटनाओं में शामिल लोगों से निवेदन करता हूं कि वे अंदर आएं और मेन रास्ता क्लियर करें। मैं हर जिले को थोड़ा सख्त करूंगा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.