कोडरमा, नवम्बर 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के युवराज होटल के पास शनिवार को रांची-पटना मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जब श्री ट्रेवल्स की एक बस बीच सड़क पर खराब हो गई। बस के खराब होने के कारण करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और गाड़ियां रेंगती हुईं चलीं। स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सड़क पर जाम की स्थिति तब समाप्त हुई, जब कोडरमा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बस को हटवाया और उसे ठीक कराने की व्यवस्था की। इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया गया। पुलिस ने लोगों से मार्ग पर धैर्य रखने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.