धनबाद, फरवरी 19 -- नगर निकाय चुनाव को देखते हुए धनबाद पुलिस ने सड़क पर चेकिंग तेज कर दी है। शाम के बाद पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग कर रही है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर लगातार वांछितों की भी धर-पकड़ की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने रात तक बेरिकेडिंग लगाकर 1823 वाहनों की जांच की। नशा, जुआ के अवैध कारोबार के खिलाफ भी जांच तेज की गई है। प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच करने के साथ वाहन चालकों की पहचान सत्यापित की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और कागजात की बारीकी से जांच भी हुई। उत्पाद विभाग ने बलियापुर जगनकोचा में 400 लीटर महुआ शराब जब्त किया जबकि एक हजार केजी जावा महुआ को नष्ट किया गया। दुखन रवानी और मनोज रवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश ली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.