कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने गुरुवार को चल रही नाला सफाई का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने सबसे पहले सीसामऊ नाले का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निकाली गयी सिल्ट की उठान की मात्रा का डेट-वाइज डिजिटल डायरी बनाकर नाले की सफाई का कार्य कराया जाने का निर्देश दिया। चावला चौराहा के पास नाले की सफाई का काम होते मिला। फजलगंज चौराहे के करीब नाला सफाई कर सिल्ट को रोड के करीब डाला जा रहा था। इससे सिल्ट का कीचड़ रोड तक फैला पाया गया। नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन 5 को फटकार लगाई। तत्काल सिल्ट उठाएं। ध्यान रखा जाए कि जहां-जहां से भी सिल्ट निकाली जा रही है, उसे किसी भी प्रकार से रोड में गंदगी न फैले न ही यातायात अवरुद्ध हो। सीओडी नाले के निरीक्षण में नगर आयुक्त ने कहा कि कवर्ड नाले को पंचर कर सिल्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.