मिर्जापुर, फरवरी 10 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर परिसर में वाहन पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं ने मनमानी शुल्क वसूली का आरोप लगाया है। पार्किंग संचालक सड़क पर बैरियर लगाकर मंदिर दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं से शुल्क वसूल किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। आरोप है कि पार्किंग स्थल पर रेट बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके बावजूद दो पहिया वाहन से 20 रुपये और चार पहिया वाहन से 50 रुपये वसूली की जा रही है। अदलपुरा बड़ी शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए देश-प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु मनमानी से परेशान हैं। वाराणसी के राजातालाब के दीपापुर निवासी श्रद्धालु शिवसागर उपाध्याय,अरविंद उपाध्याय, जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर जगापट्टी निवासी ललित पांडेय, विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.