सहारनपुर, जनवरी 27 -- बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव के पास जंगल से भटककर सड़क पर पहुंचे अजगर के साथ लोगों द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने अजगर को घेर लिया और उसके मुंह पर रस्सी बांधकर उसे सड़क पर इधर-उधर घसीटते रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने उस पर पत्थर भी फेंके। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर जानीपुर गांव के पास सड़क किनारे अजगर दिखाई दिया था। अजगर को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। डर के कारण अजगर इधर-उधर सरकने लगा, लेकिन उसने किसी पर हमला नहीं किया। इसी बीच कुछ युवकों ने बिना सोचे-समझे उसके मुंह पर रस्सी बांध दी और उसे खींचने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग को सूचना दी जाती तो अजगर को सुरक्षित तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.