प्रयागराज, मार्च 27 -- रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। आज यानी शुक्रवार को अलविदा की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर नमाज अदा करने पर पाबंदी रहेगी। जिन मस्जिदों में अधिक भीड़ व संवेदनशील इलाकों में पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ व क्यूआरटी जवानों की तैनाती की गई है। किसी भी तरह के माहौल खराब करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। मुकद्दस रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। मुस्लिम आबादी वाले इलाके रातभर रौशन हैं। शहर के जामा मस्जिद चौक, सिया जामा मस्जिद चक जीरो रोड, वसीउल्लाह मस्जिद रौशनबाग, दायरा शाह अजमल मस्जिद बैरन टोला, अबू बकर मस्जिद करेली आदि प्रमुख मस्जिदों पर शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। अधिकांश लोग अलविदा की नमाज अपने क्षेत्र के मस्जिदों में पढ़ते हैं। अलविदा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.