बेगुसराय, फरवरी 9 -- बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूली अभियान शुरू कर दिया गया है। जिससे दुकान के आगे अतिक्रमण करने एवं सडक पर ठेला लगाकर फल- सब्जी बेचने वाले में हरकंप मचा हुआ है। डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि नगर परिषद एवं पलिस पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया है। सोमवार को पटेल चौक से स्टेशन रोड तक सडक की जमीन पर दुकान लगाने वाले एवं सड़क पर फल- सब्जी बेचने वालों पर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। जिसमें चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी आर्थिक दंड वसूली जा रही है। डीएसपी ने बताया कि नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सड़क और फुटपाथ को खाली रखें ताकि यातायात में बाधा न आए। वहीं नगर परिषद के टेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.