चंदौली, दिसम्बर 29 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा अंडरपास के समीप रविवार की देर शाम गलत दिशा से आ रहे ट्रक का चालक पुलिस के रोकने पर वाहन सड़क के बीच में खड़ा कर भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पुलिस कर्मियों ने पकड़ा। तत्पश्चात पुलिस कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षा अनिल कुमार पांडेय हमराहियों के साथ पचफेड़वा अंडरपास के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच वाराणसी की ओर से गलत दिशा से जा रहे ट्रक चालक को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर ट्रक को घेर कर रोका, तो ट्रक चालक सड़क पर ट्रक खड़ा कर खेतों की ओर भागने लगा जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ा। तत्पश्चात पुलिस चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि विपरीत दिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.