घाटशिला, सितम्बर 28 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पुरनापानी पंचायत अंतर्गत दांदूडीह गांव में इन दिनों कीचड़ भरे सड़क पर चलने को मजबूर है ग्रामीण। वहीं इस मसले पर ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कें पूरी तरह से कीचड़ और गंदे पानी से भर गई हैं। जिसके कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव वालों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सड़क किनारे जल निकासी के लिए नाले नहीं बनाए जाने के कारण समस्या ओर भी जटिल हो गई है। सड़क के दोनों किनारे नाले निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाये जा चुके हैं पर अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों और कामगारों के लिए सड़क पर जमा हुए कीचड़ और पानी के कारण यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.