बदायूं, नवम्बर 7 -- कछला। नगर के वार्ड संख्या एक जाटवान बस्ती में पिछले तीन सालों से सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इसके विरोध में मोहल्ले की महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर यहां मुख्य गेट पर ताला ठोक दिया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर चेयरमैन मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने उनकी एक न सुनी। महिलाएं समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रही थीं। वार्ड सभासद सुनील चौहान के नेतृत्व में महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने जाटवान बस्ती में तीन साल से हो रहे जलभराव व कीचड़ की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने समस्या को लेकर नगर पंचायत के मुख्य गेट का ताला बंद कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर चेयरमैन जगदीश सिंह मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.