संवाददाता, फरवरी 8 -- यूपी के कुशीनगर में रविवार की भोर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा हाटा नगर क्षेत्र में एनएच-28 पर हुआ। नगर के रायल पैलेस मैरिज हाल के सामने तेज रफ्तार लग्जरी कार ने आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रेलर के अंदर घुस गई। मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की है। कसया की ओर से गोरखपुर जा रहा ट्रेलर जैसे ही हाटा नगर के रायल पैलेस मैरिज हाल के सामने पहुंचा, तभी अहिरौली तुलादास क्षेत्र के सात युवक एक मांगलिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देखकर क्रेटा कार से तेज गति में हाटा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.