गाजीपुर, अप्रैल 24 -- कासिमाबाद। बृहद गौ आश्रय केंद्र परजीपाह में एक बार फिर पशुओं के रखरखाव को लेकर अनियमितता सामने आई है। जहां बुधवार को टैग लगे आधा दर्जन से अधिक पशु सड़क पर घूमते दिखाई दिए। सूचना पर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय हरकत में आये और पशुओं को पकड़वाकर गो आश्रय केंद्र भेजवाया। ग्रामीणों का कहना है केंद्र संचालक की लापरवाही का नतीजा है कि आए दिन टैग लगे पशु बाहर घूमते दिखते हैं। जिससे आस-पास के फसलों को काफी क्षति पहुंचती है। जानकारी देने पर गोआश्रय केंद्र के कर्मचारी पशुओं को अंदर कर देते हैं। कासिमाबाद खंड विकास अधिकारी अनिल राय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद चार पशुओं को पकड़वा कर गौशाला भिजवा दिया गया। वहीं कासिमाबाद एसडीएम संजय यादव ने बताया कि टैग लगे पशु बाहर घूम रहे हैं तो यह लापरवाही है इसकी जांच कर कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.