लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- मैगलगंज पुलिस ने ईमानदारी और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली का परिचय देते हुए एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अपराध अखिलेश गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लावारिस मिले एक बैग को उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया। क्षेत्र में पुलिस को एक लावारिस बैग मिला, जिसमें 40 हजार रूपए नकद सहित दैनिक उपयोग का अन्य सामान मौजूद था। बैग मिलने के बाद इंस्पेक्टर अपराध अखिलेश गंगवार ने पूरी तत्परता से बैग के स्वामी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कराई। कड़ी मशक्कत के बाद बैग के वास्तविक मालिक धनीराम मिश्रा का पता लगाया गया। जिसके बाद बैग मालिक को थाने बुलाकर समस्त सामान एवं 40 हजार की नकद राशि सुरक्षित रूप से सुपुर्द की गई। इस अवसर पर मढ़ियाघाट चौकी प्रभारी झारिया सिंह, दीवान रामनयन सिंह, मोहम्मद अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.