रुडकी, अक्टूबर 5 -- थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शनिवार को ग्राम खड़कपुर निवासी अजय सिंह गांव में ही सड़क पर खड़ा होकर वहां से आने जाने वालों के साथ गाली गलौज कर रहा था। वह कई लोगों के साथ मारपीट और झगड़ा करने को भी उतारू हो गया। गांव वालों ने इस संबंध में फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया गया। नहीं मानने पर उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई और शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.