सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। नगर के मुख्य मार्गों पर अब जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे मार्गों पर यात्रियों के वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जा रहे हैं। जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। नागरिकों ने सड़क पर हुए गड्ढों को ठीक कराने की मांग लोक निर्माण विभाग से की है। कई शिकायतों के बाद भी शहर के बस स्टेशन से अमहट मार्ग पर अभी तक गड्ढे ठीक नहीं कराए जा सके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...