गिरडीह, जून 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा अपने दोस्त के जन्मदिन के अवसर पर बीच सड़क पर खुलेआम लोगों को शराब परोसे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपी युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की तफ्तीश के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। लोग वीडियो देखने के बाद युवक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ सिंह नामक युवक द्वारा बघरा पुल के समीप एक ठेला में शराब की बोतलें रखकर अपने दोस्तों के बीच बांट रहा है। साथ ही सड़क पर आने जाने वाले लोगों को भी खुलेआम शराब पिला रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.