लखनऊ, फरवरी 7 -- नगर निगम ने ट्रैफिक समस्या दूर करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। अमीनाबाद में रास्ते की रुकावट बन रहे गलत ढंग से सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठाया गया। नाले और पटरियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। जोन-1 में जोनल अधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और प्रवर्तन दल की टीम ने अमीनाबाद क्षेत्र में मोर्चा संभाला। नगर निगम मुख्यालय से कैंप कार्यालय होते हुए पूरे अमीनाबाद क्षेत्र में क्रेन के माध्यम से उन वाहनों को उठाया गया, जो मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक अवैध सामान भी जब्त किया गया। जोन-7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में कल्याणपुर रिंग रोड स्थित आरके मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के आसपास अभियान चला। यहां नालों और सड़क की दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.