गोरखपुर, जनवरी 27 -- खोराबार। सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे के मामले को लेकर सिंघड़िया के नागरिकों ने भाजपा मालवीय नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में प्रेसक्लब में मीडिया से बात की। लोगों ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। मीडिया से बातचीत में प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा जेसीबी लगवाकर रास्ते को संकुचित किया जा रहा है, जिससे 50 से अधिक परिवारों का आवागमन बाधित हो गया है। पूर्व में 15 फीट चौड़े इस रास्ते को घटाकर मात्र 6-8 फीट करने की कोशिश हो रही है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि रास्ता संकरा होने से आपात स्थिति में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड का अंदर आना असंभव हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.