बक्सर, फरवरी 4 -- बोले साइड स्टोरी .... डुमरांव रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर खड़ी रहती है ऑटो व वाहनें रेल टिकट कटाने व पूछताछ काउंटर के पास जाने में होती है परेशानी फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। डुमरांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने जाने व उतरकर बाहर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही है। कारण- टिकट बुकिंग व पूछताछ काउंटर के सामने मुख्य सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा जहां-तहां खड़े कर दिए जा रहे हैं। इससे वहां अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है, लेकिन वे कहीं दिखाई नहीं पड़ते हैं। नतीजन, ऑटो चालकों की मनमानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्टेशन के बाहर फुट ओवरब्रिज के सामने गुरूवार को ऑटो इस कदर खड़े कर दिए गए थे कि यात्रियों को टिकट कटाने ...