लोहरदगा, अगस्त 9 -- कुडू, प्रतिनिधि। निर्माणाधीन सड़क परियोजना से नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी मांगने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी रांची जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली गांव निवासी महेन्द्र यादव पिता निरंजन यादव को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया। कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महेन्द्र यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मैकलुस्कीगंज और टंडवा थानों में 17 सीएलए एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ज्ञात हो कि ककरगढ़ एडादोन स्थित एक निर्माणाधीन सड़क परियोजना से पीएलएफआई के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी मांगी जा रही थी। लेवी न देने पर काम में लगे वाहनों को आग लगाने और जान-माल की क्षति पहुंचाने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने 26 जुलाई को मामले के दो आरोपियो मैकलुस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.