पीलीभीत, मार्च 16 -- मिलीभगत से सड़क निर्माण में जमकर अनियमिताएं बरती जा रही हैं। पुराना खरंजा उखाड़कर नाली निर्माण में प्रयुक्त किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। निर्माण में प्रयुक्त ईंटे व अन्य सामग्री के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सरकार गांव में विकास कार्य के लिए करोड़ों रुपए का बजट जारी करती है। इसके बावजूद मिलीभगत से घटिया निर्माण कराकर धन का बंदर बांट किया जा रहा है। कई गांव में प्रधान और सचिव मिलकर ठेकेदारी भी कर रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने से सड़क और नाली बनने के बाद ही उखड़ने लगती है। पूरनपुर विकासखंड के गांव गभिया सहराई के मजरा कंजिया सिंहपुर में मछली डिपो के पास सड़क निर्माण होना प्रस्तावित है। मार्ग पर पहले खरंजा बिछा हुआ था। अब मिली भगत से पुरानी ईंटे उखाड़ कर ही सड़क के साइड में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.