रुडकी, फरवरी 6 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की ब्लॉक के गोविंदपुर वाजिदपुर ग्राम पंचायत में एक युवक ने गांव में बन रही छह सीसी सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है। युवक ने मामले में खंड विकास अधिकारी को शिकायत कर मामले में जांच की मांग की है। गोविंदपुर वाजिदपुर निवासी अजय कुमार ने बीडीओ को शिकायती पत्र लिखकर गांव में बन रही छह सीसी सड़कों के निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि मनरेगा योजना के तहत बन रही सड़क में दर्शाए गए मजदूर फर्जी हैं। उनमें से अधिकतर मजदूर ऐसे हैं जो मौके पर काम नहीं कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...